Thursday, 27 December 2018

सिक्ख हत्याकांड : सिक्खो की हत्यारी कांग्रेस

हमारे देश के लोग एक बुरी आदत है की वो इतिहास को जल्द ही भुला देते है । हाँ मै बात कर रहा हु अपने देश भारत के बारे में।

 हमारे देश में बहुत से विद्वान हुए है जिनमे से एक चाणक्य भी थे ।  वह जानते थे भारत पर विदेशी हमले हो सकते है वो भारत को सचेत करते रहे परन्तु किसी पर कोई असर न हुआ उन्होंने चन्द्रगुप्त को तैयार किया तथा भारत को विदेशी अक्रान्ताओ से मुक्त किया । भारत की दौलत देख कर हर कोई भारत की तरफ खींचा चला आता था । इसके बाद लोगो ने मुग़ल शासको को भी भुला दिया जिन्होंने भारत पर आक्रमण कर भारत की दौलत को लुटा, धर्मांतरण किया  । इसके बाद यहाँ के लोगो ने अंग्रेजो को भी भुला दिया जिन्होंने भारत को कई सालो तक लुटा फिर भी सब कुछ भुला कर आज उन्ही के उत्पाद खरीद रहे है । 

आजादी के तुरंत बाद कांग्रेस को शासन मिला, उस समय ऐसा कोई दल नहीं था जो कांग्रेस को चुनौती दे सके। इसी के घमंड में चूर कांग्रेस ने इतने साल शासन किया, सत्ता जाती दिखी तो भारत को  आपातकाल जैसे तानाशाही फैसलों में झोक दिया । भारत में इतने घोटाले करने के बाद जब कांग्रेस का दिल न भरा तो इसने सिक्खो का नरसंहार किया । दिल्ली से आज भी एक ऐसे व्यक्ति को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का फरमान जारी हुआ जो की सिक्ख हत्याकांड का दोषी है । उस समय कांग्रेस की ताकत के कारण सभी को झुकना पड़ा केस या तो दबा  दिए गए या बंद कर दिए गए सबूतों को नष्ट कर दिया गया । परन्तु सच कभी छिपता नहीं है भाजपा  सरकार आने के बाद केस खोले गए। अभी कुछ को सजा भी हुयी । अभी कुछ केस चल भी रहे है उन में कमलनात व् टाइलर जैसे नाम शामिल है हैरानी इस बात की है की कांग्रेस आज भी वैसी की वैसी ही है  उसी सिक्खो के हत्यारे को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया जिसने दिल्ली के कासगंज गुरुद्वारे में आग लगाई थी । यह दिखा कर कांग्रेस क्या साबित करना चाहती है ? राजीव गांधी ने उस समय भी एक बयां दिया था और सिक्ख हत्याकांड को सही साबित करने की कोशिश की थी । सच ज्यादा दिन छुप नहीं सकता हाँ सच डर जरूर सकता है परन्तु कभी हार नहीं सकता । दुःख इस बात का है मेरे इस देश के लोगो ने सिक्खो की हत्यारी कांग्रेस को माफ़ कर दिया । सिक्ख वही कौम है जिसके दो बच्चो ने हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए 8 व 11 वर्ष की उम्र में अपनी गर्दन कटवा ली परन्तु अपने धर्म को झुकने न दिया । 
हे फ़तेह सिंह व जोरावर सिंह मेरी तरफ से यह ब्लॉग आपको छोटी सी श्रद्धांजलि । नमन है सिक्खो के बलिदान को नमन है आपको । 
वाये गुरु जी दा खालसा वाये गुरु जी दी फ़तेह 

1 comment:

  1. The King Casino Online ᐈ Get 50% up to €/$100 + 50 Free Spins
    Get 50% up to €/$100 + 50 Free Spins · Visit the official site sporting100 · Log in goyangfc to your https://jancasino.com/review/merit-casino/ Casino Account · If you do not agree 토토 to the terms หารายได้เสริม of the terms of the agreement,

    ReplyDelete