Monday, 31 December 2018

Congress: The Fake News Spreader ( A Formula of winning State )

फेक न्यूज़ या झूठी खबरे आजकल एक मुद्दा बन चूका है चुना जितने का अभी हाल ही में 3 राज्यों में चुनाव सम्पन्न हुए उन तीनो ही राज्यों में कांग्रेस ने एक झूठ बड़े पैमाने पर फैलाया की राफेल घोटाला हुआ है और चुनाव खत्म होते ही सुप्रीम कोर्ट ने साफ़ कर दिया राफेल में कोई भी गड़बड़ी नहीं है ,अगर ध्यान से गौर किया जाये तो भाजपा दो राज्यों में बहुत कम अंतर से हारी कई सीटों पर तो 500 से भी कम वोट से हारी अब सवाल यह है की अगर यह जजमेंट चुनाव से पहले आती तो चुनाव तो क्या यह 500 लोग कांग्रेस को वोट दे देते ..? अमित शाह के बारे में एक झूठ फैलाया गया की उन्होंने कहा है की बनिए चोर है ।  खट्टर जी के बारे में एक झूठ फैलाया गया की उन्होंने कहा है की वह सिर्फ पंजाबियो के मुख्यमंत्री है। बात कुछ और नहीं है बात सिर्फ इतनी सी है  को जीत का एक फार्मूला मिल चूका है की झूठ फैलाओ और वोटर्स को तोड़ो । इस से कांग्रेस को सत्ता मिल जाती है और सरकार आने के बाद लोगो को पता चलता है की यह तो झूठ था, क्या सचमुच यह एक फार्मूला है ..? इसी फॉर्मूले पर आम आदमी पार्टी भी आगे बढ़ रही है । बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया सेल तैयार की जाती है जो यह झूठ फैला सके। परन्तु  वोट देने के बाद वोटर अपने आपको ठगा सा महसूस करता है । मैं कुछ झूठ के लिंक भी इस पोस्ट में डाल दूंगा ताकि आप सब इसे अच्छे से समझ सके बात सिर्फ यहाँ तक नहीं रूकती, इन झूठ के कारन सांप्रदायिक दंगे भी होने लगे है । कांग्रेस सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है , और सत्ता पाने के बाद देश को लूटने के लिए कुछ भी कर सकती है । क्या वोटर्स को बेवकूफ बनाना सच में इतना आसान है । कांग्रेस का मकसद सिर्फ सत्ता पाना है अब उसका अगला टारगेट श्री मनोहर लाल जी खट्टर है जिसकी शुरुआत एक फेक न्यूज़ से हो गयी है, जिसमे आप के तीन वरिष्ठ नेता पकडे गए , यह पोस्ट कांग्रेस की सेल से निकली थी, इसको फ़ैलाने के जुर्म में आप के 70 कार्यकर्ताओ को हिरासत में लिया गया । इन सभी सोर्स के लिंक निचे दिए गए है , क्या फेक न्यूज़ का ऐसा ही खेल कांग्रेस खेलती रहेगी .? क्या वोटर्स इस बात को मानते रहेंगे ..?? मैं आम जनता से कहना चाहूंगा कृपया पहले फेक न्यूज़ को जांच ले फिर ही उसको सोशल मीडिया पर शेयर करे ।
भारत माता की जय
जय हिन्द
https://hindi.oneindia.com/news/india/viral-fake-newspaper-clip-quotes-amit-shah-narendra-modi-calling-baniyas-thieves-484557.html

https://www.bhaskar.com/no-fake-news/news/fake-newspaper-clip-quotes-amit-shah-calling-baniyas-thieves-01389659.html

https://www.mynation.com/news/aap-caught-red-handed-running-fake-news-racket-accepts-mistake-pkju4q

http://performindia.com/rahul-gandhi-tweet-on-gujarat-vibrant-summit/

https://navbharattimes.indiatimes.com/metro/delhi/70-aap-leaders-arrested-in-hariyana/articleshow/67299988.cms


















1 comment:

  1. धनंजय जी आपका ब्लॉग पढ़ा बहुत अच्छा लगा। फेक न्यूज़ झूठी खबरें। खबर कैसी भी हो अगर फैलेगी तो अपना असर तो छोड़ेगी ही। हिंदुस्तान के सभी बुद्धिजीवियों को पता है कि हमारा चौकीदार चोर नहीं है सभी देशभक्तों को पता है। मुसलमानों और कांग्रेस को भी पता है कि हमारा चौकीदार चोर नहीं है लेकिन यह बात वे स्वीकार नहीं कर सकते। चुनाव में हो रही रैलियों के वक्त भी हमारे प्रधानमंत्री ने एक बार भी यह नहीं कहा कि तुम्हारा चौकीदार चोर नहीं है। राहुल गांधी जो बार-बार कह रहे हैं इतना करोड़ों रुपया अंबानी की जेब में डाल दिया यह बात भी गलत है अंबानी को रुपए नहीं दिए गए अगर दिए भी गए हैं तो इस वास्ते दिए गए हैं यह बात प्रधानमंत्री जी को चुनावों में स्पष्ट करनी चाहिए थी अपने भाषणों में। अपने भाषणों में प्रधानमंत्री जी ने सिर्फ कांग्रेस के ऊपर कीचड़ उछाला कांग्रेश को चोर बताया कांग्रेश के पीछे लगे रहे। लेकिन अपने ऊपर लग रहे इल्जाम ओं के बारे में कुछ नहीं कहा। जब दोनों ही एक-दूसरे को चोर बता रहे हैं तो जनता असमंजस में आ जाती है। और इसका परिणाम आप ने दो राज्यों में देख ही लिया । 15 लाख वोटर्स ने नोटा को वोट दिया है। यह वोट किसी को भी नहीं गई और लंगडी सरकार बन गई। दूसरी बात मैं जो आपको बताना चाहता हूं— राजस्थान में राजपूत बीजेपी से विमुख क्यों हुए यह बीजेपी जानती है। इस मामले में बीजेपी को सिर्फ एक फिल्म पर बैन लगाना था जिसकी और इन्होंने ध्यान नहीं दिया। किसान अपना आंदोलन करते हुए दिल्ली तक पहुंच गया लेकिन सरकार ने एक बार भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। यह सारी बातें ध्यान देने योग्य थी। कुछ और भी कारण रहे होंगे। नौकरियां न दे पाने से लोग नाराज नहीं थे। रिजर्वेशन आर्थिक आधार पर,, जबकि सभी लोग इस बात से सहमत हैं नेताओं को छोड़ कर के, व्यवस्था करनी चाहिए थी। लेकिन वोट के लालच में इन्होंने रिजर्वेशन को और भी घटिया तरह से लागू करें जिससे सवर्ण और नाराज हो गए। वरना कांग्रेस कितना भी झूठ बोलती लोग नहीं मानते और वोट बीजेपी को ही देते।

    ReplyDelete