Monday, 8 April 2019

सम्मान की आय या मुफ्त के 72000 रुपये (फैसला आपका)

चुनावी मौसम आते ही चुनावी घोषणाएं शुरू हो गयी , कांग्रेस ने अपना इक्का चलते हुए न्याय स्कीम की घोषणा कर दी तो भाजपा ने स्किल डेवलमेंट , स्टार्ट अप इंडिया  व अन्य योजनाओं द्वारा युवाओ को खुद आय अर्जित करने के लिए प्रेरित करेगी । आइये की योजनाओं को विस्तार से समझते है

न्याय
इस स्कीम के अनुसार कांग्रेस देश के 25 करोड़ लोगों को 72000 रुपये सालाना मुफ्त में बांटेगी। मेरे अनुसार यह स्कीम अर्थशास्त्र के अनुसार न हो कर लोक लुभावनी है जिस से देश को बहुत बड़े नुकसान हो सकते है भारत की अर्थव्यवस्था वेनेजुएला की तरह तबाह हो सकती है , क्योकि अगर 72000 बाटने है तो साफ सी बात है कांग्रेस अपनी जेब से तो देगी नही , वह माध्यम वर्ग से टैक्स के रूप में वसूलेगी , जिस से माध्यम वर्ग की क्रय क्षमता कम होगी, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होने बन्द हो जाएंगे , और धीरे धीरे मध्यम वर्ग समाप्त होना शुरू हो जाएगा, लोगो में  काम करने की इच्छा खत्म होनी शुरू हो जाएगी ।

सम्मान की आय 

हम अपनी जरूरत का एक बहुत बड़ा हिस्सा विदेश से आयात करते है , सवाल यह है कि हम आने यहाँ क्यो नही बना सकते , जवाब है कि हमारे पास इंफ्रास्ट्रक्चर व कुशल व्यक्तिओ की कमी है , अगर हम यह सब कर दे तो देश मे रोजगार स्वत: ही पैदा होने शुरू हो जाएंगे इसीलिए हम स्किल इंडिया , स्टार्ट अप इंडिया व मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं की आवश्यकता है जिन पर तेजी से काम चल रहा है व भाजपा ने वादा किया है कि वह इसमे बाद निवेश करेगी , इसीलिए मैं मानता हूं कि भाजपा की योजनाएं अर्थशास्त्र के अनुकूल है। 

No comments:

Post a Comment